17 सित॰ 2018

बेचारा Nimbuzz..

बात शायद 2008 की बात है जब मार्केट में एक भगवा रंग का मैसेंजर आया था " Nimbuzz "
और आते ही धमाल मचा दिया था खासकर खाड़ी देशों में
उस वक़्त फेसबुक भी 4 साल का हो गया था लेकिन
FB का इतना क्रेज नहीं था जितना Nimbuzz का था

उसके क्रेज का अंदाजा इसी से लगा सकते है कि आज भी
कई फेसबुक प्रोफ़ाइल पर working at nimbuz लिखा दिख जाएगा .. 

यह तो ठीक है कि आज यह ज़िंदा नहीं है
वरना इसके भगवा कलर की वजह से इसे भी धार्मिक रंग दे दिया जाता ...... बोलो Nimbuzz बाबा की जय..

बड़ी कमाल की चीज थी
खाड़ी देशों में यह बड़ी टाइमपास की चीज थी क्योंकि इसमें भी ग्रुप हुआ करते थे..कनेक्टिविटी का बेहतरीन साधन बन चुका था ...... तेरी nimbuzz आईडी बता जल्दी से

इसमें भी वॉट्सएप की तरह लात मारके ग्रुप से बाहर निकाल दिया जाता था. बिना वार्निंग के......
और कई गफूर भाइयों ने पिंकी बनके लोगों को चम्पू बनाने का हुनर भी यहीं से सीखा था..

इसके लिए मार्केट में bamboo जैसे सॉफ्टवेयर भी आए थे जो सामने वाले के मोबाइल को डांस करवा देते थे...

वो कहते हैं ना वक़्त के थपेड़े किसी को नहीं छोड़ते
वक़्त ने इसका भी वही हश्र किया 
वॉट्सएप और फेसबुक की आंधी में बेचारा Nimbuzz  गुमनामी के अंधेरे में कहीं खो गया..

लेकिन फिर भी कहीं ना कहीं  इतिहास के पन्नों में इसका नाम भगवा अक्षरों में लिखा जाएगा.....

15 अग॰ 2018

ले नाच

बच्ची / बच्चा स्कूल से घर आते है मम्मी पापा को बताते है कि
मुझे 15 अगस्त पर "ले नाच" गाने पर नाचने का टास्क मिला है

मम्मी खुश पापा खुश .. शिक्षा गई भाड़ में

ठीक है सही से नाचना ध्यान रखना कहीं चोट ना लग जाए
हम भी आ रहे है देखने फर्स्ट इनाम मिलना चाहिए...

गलती किसकी है स्कूल की या पेरेंट्स की ?

देखिए ...
स्कूल अपने फायदे के लिए भीड़ इकट्ठा करने के लिए
आजादी के मौके पार इस तरह के बेहूदा प्रोग्राम करवाते है
लेकिन असल गलती हमारी है
पेरेंट्स ही बच्चे को नाचने के लिए प्रोत्साहित करते है
जब पता है कि स्कूल ने बच्चे को नाचने का टास्क दिया है
फिर भी हम स्कूल में जाकर इस बारे में शिकायत करने की जहमत नहीं उठाते ..
स्कूल किसी भी बच्चे को ज़बरदस्ती नाचने पर मजबूर नहीं करता...
उनका मकसद भीड़ होती है जो इस तरह के टास्क को देखने आसानी से अा जाती है....
आज़ादी का जश्न जो है

31 जुल॰ 2018

फेसबुक वाली दुनियां

जहां हर तरह की इंसानी मखलूक पाई जाती है
यह वो तिलिस्मी जगह है जहां कोई कुछ भी बन सकता है

गधा शेर बन जाता है ...वो अलग बात है वो ढेंचू ढेंचू करने   पर जल्द ही पहचान लिया जाता

नर .. मादा बनकर ख्वाबों को कीबोर्ड पर ढालने की कोशिश करता है,

सारे गांव के बच्चों से मार खाने वाला "डेशिंग बॉय" बना हुआ है स्टेटस लिखेगा ...
" जिस गली से गुजरते है लोग खिड़कियां बंद कर लेते है "
हालाकि बाद में कोई बताता है कि कल पापा की उड़ती हुई चप्पल कान के नीचे बजी थी,

सुबह सारे मोहल्ले का गोबर उठाने वाली पापा की परी बनी हुई है .. शाम को स्टेटस देखिए ..Going to Shoping...

कुछ प्रिंसेस भी होती है .एक खूबसूरत DP के साथ
पोस्ट लिखेंगी ... " हेलो दोस्तो आज कैसी लग रही हूं "
इनकी पोस्ट पर हजारों लाखों की तादाद में लाइक कॉमेंट मिलेगे अक्सर ऐसी आईडी के पीछे किसी गफूर भाई का हाथ होता है

कुछ युवा नेता भी है ..
यह प्रोफ़ाइल फोटो में नेता जी के बगल में खड़े है
फोटो देख कर ऐसा लगेगा जैसे सारी हुकूमत का दारोमदार इन्हीं के कंधो पर है....इनकी अहम ज़िम्मेदारी यह होती है कि
नेता जी के जन्मदिन या किसी भी प्रोग्राम का दावत नामा सारे शहर में फैला दे ... डिजाइन दार

कुछ प्रिंस भी है ....
ऊपर आसमान में मुंह करके सेल्फी लेंगे जैसे कि फूंक मारकर आसमान को धकेल देगा, फिर वही सेल्फी अपलोड करके लिखेंगे ..
"हैसियत की बात मत करो हम मच्छर भी Ak 47 से मारते है"
हालाकि फायर होने पर मेरी तरह झटका भी सहन नहीं कर सकते ...

आखिर में मुझ जैसे लोग...
जो दिन में दो चार पोस्ट करने के बाद पतली गली से निकल जाते है, फिर दूर खड़े  होकर तमाशा देखते रहते है 😋


20 जुल॰ 2018

कालिया की साईकिल

काळ्यो कूद पड्यो मेऴे में -साईकल पंक्चर कर ल्यायो

यहां पर पहली बात तो यह देखना है की वो मेला कोनसा था
जिसमें  कालिया बिना सोचे समझे ही कूद पड़ा..

अगर यह मिर्धा पार्क में हर चार महीने बाद लगने वाला मेला है तो जब शहर में इतनी शानदार और चमकती रोड़ें बनी हुई है
फिर भी उसकी साईकल पंचर कैसे हो गई ?
या कालिया किसी विरोधी पार्टी का था इसलिए साजिश के तहत उसकी साईकल पंचर कर दी गई...

गाना आगे चलता है ......
"दो दिन ढब जा रे डोकरिया- छोरी म्हारी बाजरियो काढ़े.."

यहां पर गाना किसी और ही एंगल पर चला गया है
यहां गाने के हिसाब से खेतों में बाजरी की फसल पक चुकी है फसल की कटाई का काम चल रहा है..लड़की घरवालों की मदद कर रही है ... यहां यह भी पता चलता है कालिया की सास उसे प्यार से डोकरिया नाम से बुलाती है,😉

आगे है ..
"के बाजा बाज रिया डूंगर में - छोरी तने लेबाऴो आयो.."

यहां ऐसा लाग रहा है कालिया कोई रंगीला किस्म का लड़का है गाजे बाजे यानी DJ के साथ अा रहा है..
ओर जो पीर पहाड़ी (डूंगर) को चीरती हुई रिंग रोड़ निकली है कालिया उसी की और से अा रहा है DJ के आवाज गूंज रही है डूंगर में .. और दूर दूर तक सुनाई दे रही है

चलिए आगे सुनते है....
"जयपुर जाजे कब्जो ल्याजे - कब्जो लाल बूटी को.."

इसका मतलब यह हुआ है यह जो लाल बूंटी का मांग रही है
वो सिर्फ जयपुर में ही मिलता है, अपने शहर में नहीं मिलता
या फिर डीडवाना में मिलता तो है लेकिन छोरी को वो पसंद नहीं है...

आगे चलिए...
"छोरी चटक मटक मत चाले - कमर में लचको पड़ ज्यागो.. "

यहां सीधा सा मतलब यह कि अगर ज़्यादा टेढ़े मेढे चलोगे तो
कमर में दर्द हो जाएगा,और फिर आपको बांगड़ हॉस्पिटल में डॉक्टर को दिखाने जाना पड़ेगा और डॉक्टर का कोई भरोसा नहीं वो टाइम पर मिलेगा या नहीं..हो सकता है छुट्टी पर हो
 फिर बड़ी मुश्किल हो जाएगी..

थोड़ा आगे सुनते है
" छोरी छपरा में लुक ज्या ये - तन्नेे लेवणियों आयो.. "

अब यहां गाना अपनी संस्कृति में वापस लौट आया है, यानी कि जब लड़की के ससुराल से कोई आता है तो
लड़की ससुराल वाले के मान सम्मान की खातिर सामने नहीं आती राजस्थान के गांवों में अक्सर ऐसा होता है...
यहां यह भी पता चलता है कि लड़की का परिवार गरीब है और विकास अभी उनके यहां नहीं पहुंचा है
इसीलिए तो लड़की की मां उसे छपरे में छिपने को बोल रही है कमरे में छिपने के लिए भी तो कह सकती थी

काळ्यो कूद पड्यो मेऴे में - साईकल पंक्चर कर ल्यायो

अंत में कुल मिलाकर गाने का यह मतलब निकलता है की
कालिया एक बेरोजगार और गरीब लड़का है किराए की गाड़ी नहीं ला सकता, पेट्रोल महंगा है किसी की मोटर साईकिल भी मांग कर नहीं ला सकता ...इसलिए वो
अपनी साइकिल पर शहर में लगा मेला देखता हुआ आया है और वहां पर किसी ने उसकी साइकिल की हवा निकाल दी ..

ओर उसकी सास ने सिर्फ अपने दामाद की बड़ाई के लिए इतना ड्रामा रचा है.....
____________________________________________

16 जून 2018

राणा जी माफ करना


सालों पहले आई फिल्म "करन अर्जुन" का कहीं से सामने अा गया, लिखने को कुछ था नहीं तो सोचा चलो इस गाने का ही पोस्टमार्टम करते है..😂😁

गाना है ......
"छत पे सोया था बहनोई, में तने समझ के सो गई,
मुझको राणा जी माफ करना गलती म्हारे से हो गई,"
यहां गाने के हिसाब से गर्मी का मौसम था,

और उस गांव में बिजली नहीं थी या बार बार काटी जा रही थी
मतलब तब भी बिजली का हाल आज की तरह ही था, इसलिए बहनोई को छत पे सुलाया गया था, अगर बिजली सही तरीके से रहती तो बहनोई को कूलर वाले कमरे में सुलाते  😁

गाना आगे बढ़ता है......
"बहनोई ने ओढ़ रखी थी चादर, में समझी पिया का है बिस्तर,
आधे बिस्तर पे वो साया था, आधे पे में सो गई
मुझको राणा जी माफ करना गलती म्हारे से हो गई,"

यहां पता चलता है कि उसका बहनोई कोई बकलोल किस्म का आदमी था, क्योंकि उसने इतनी गर्मी में भी चादर ओढ़ रखी थी और वो सिकुड़ कर आधे बिस्तर पर सोया था,
पूरे बिस्तर पर आराम से फैल कर भी तो सो सकता था,😁

चलिए गाना आगे बढ़ाते है ......
"भूल हुई मुझसे कैसा अचम्भा,बहनोई था पिया जितना लंबा
चूर थी में दिनभर की थकन से, पड़ते ही बिस्तर पे सो गई
मुझको राणा जी माफ करना गलती म्हारे से हो गई "

यहां पता चलता है कि उसके पिया का नाम राणा जी है
जिससे यह बार बार माफी मांग रही थी,और वो अच्छा खासा लंबा भी है, अगर छोटे कद का होता तो लंबा नहीं बताती,
और हां इसमें अचम्भे वाली कोई बात नहीं है
क्योंकि उसका पिया "अंधभक्त"  किस्म का निकम्मा और नेताओ के आगे पीछे घूमने वाला आदमी है कोई काम धंधा नहीं करता, अगर वो काम करता होता तो यह दिन भर में इतनी नहीं थकती की बिस्तर का भी होश नहीं रहा,😊😊

पूरे गाने में खास बात यह है कि यह सारी बातें बहनोई चुपचाप सुन रहा था, उसने कोई भी सफाई पेश नहीं की,
इसलिए मैने पहले भी कहा है कि उसका बहनोई भी कोई बकलोल किस्म का आदमी था 😁😀

खैर अपना क्या है उसका बहनोई जाने और उसका पिया
अपने को तो बस लिखना था लिख दिया 😉😉 .
....